फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी में 1.40 लाख किशोर को तीन से लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिले में 15 से 18 साल तक के 1.40 लाख किशोरों का टीकाकरण तीन जनवरी से शुरू हो जाएगा। सभी टीकाकरण केंद्रों पर जाकर किशोर वैक्सीन लगवा सकेंगे। ऑनलाइन और ऑनस्पॉट दोनों बुकिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन

शासन की ओर से झांसी को 15 से 18 आयु वर्ग के 140174 बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य दिया गया है। 2007 या इससे पहले की जन्मतिथि वाले किशोर कोविड टीकाकरण के लिए पात्र होंगे। 15 साल या उससे अधिक आयु के सभी लाभार्थी कोविन पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। कोविन पोर्टल पर अपने मोबाइल नंबर से नया एकाउंट बनाकर किशोर पंजीकरण कर सकते हैं। यूनिक मोबाइल नंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के जरिए कोविन पोर्टल पर सेल्फ पंजीकरण कर ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। लाभार्थियों के लिए एक जनवरी से पंजीकरण शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन स्लॉट की उपलब्धता के आधार पर ऑनसाइट बुकिंग भी कराई जा सकती है। इस उम्र के बच्चों को कोवैक्सीन ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें