फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी के पांच ब्लाकों पर काबिज हुई भाजपा, सपा को केवल एक ही सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी के पांच ब्लाकों पर काबिज हुई भाजपा, सपा को केवल एक ही सीट
विज्ञापन

झांसी। ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पांच सीटों पर कमल खिला, तो साइकिल केवल एक ही सीट पर दौड़ सकी। भाजपा ने पहले दो सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन कराया, तो छह पदों के लिए शनिवार को हुए चुनाव में तीन सीटें भाजपा की झोली में आईं। सपा को महज एक सीट से ही संतोष करना पड़ा। दो निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान मारने में कामयाब रहे। आठ ब्लॉक में पांच सीटें जीतने के बाद अब ब्लॉकों में भी भाजपा का दबदबा कायम हो गया।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोपहर ग्यारह बजे से तीन बजे के बीच मतदान कराया गया। उसके तुरंत बाद मतगणना कराई गई। करीब डेढ़ घंटे बाद परिणाम भी घोषित कर दिए गए। सबसे पहला परिणाम बड़ागांव ब्लॉक से आया। यहां बेहद कांटे के मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार रचना राजपूत ने सपा उम्मीदवार रेखा यादव को छह वोटों से पराजित किया। मऊरानीपुर ब्लॉक में भाजपा उम्मीदवार आनंद सिंह सपा उम्मीदवार वंदना यादव को 47 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त देने में कामयाब रहे। यहां 6 वोट अवैध घोषित हुए। बबीना ब्लॉक में दो भाजपा नेताओं के मैदान में होने से रोचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी लेकिन, निर्दलीय उम्मीदवार बबीता यादव ने एक तरफा मैदान मार लिया। बबीता ने 35 मतों से जीत हासिल की। उनको कुल 53 वोट हासिल हुए। निर्दलीय बृजेंद्र सिंह को 18 एवं भरत पाल को महज चार वोट से संतोष करना पड़ा। दो वोट अवैध घोषित हुए। पांच सदस्य वोट डालने नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोंठ ब्लॉक में सपा की प्रभा देवी एवं भाजपा के लाल सिंह के बीच भी कांटे की लड़ाई रही। आखिरकार प्रभा दस वोट से जीत हासिल करने में कामयाब हुईं। कुल अस्सी में दो वोट अवैध घोषित किए गए। चिरगांव में भाजपा उम्मीदवार राजकांतेश ने अपने निकटतम उम्मीदवार रामनरेश को 18 वोटों से शिकस्त दी। यहां उम्मीदवार रामनरेश खुद वोट डालने नहीं पहुंचे। बामौर में निर्दलीय उम्मीदवार चंद्रभान ने निकटतम उम्मीदवार मूर्तिदेवी को आसानी से हरा दिया। यहां दो वोट अवैध घोषित हुए।
बबीना
कुल मतदाता- 82
बबीता यादव (विजयी) - 53
बृजेंद्र सिंह- 18
भरत पाल- 04
अवैध-02
अनुपस्थित- 05
बामौर
कुल मतदाता- 70
चंद्रभान (विजयी) - 41
मूर्तिदेवी- 27
अवैध- 02
मऊरानीपुर
कुल मतदाता- 85
आनंद सिंह (विजयी)- 63
वंदना यादव- 16
अवैध- 06
बड़ागांव
कुल मतदाता- 56
रचना राजपूत (विजयी) - 31
रेखा यादव- 25
चिरगांव
कुल मतदाता- 73
राजकांतेश (विजयी) - 45
रामनरेश यादव- 27
अनुपस्थित- 01
मोंठ
कुल मतदाता- 80
प्रभा देवी (विजयी) 44
लाल सिंह- 34
अवैध-02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें