फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी



गरौठा। मऊरानीपुर मार्ग पर रविवार को तेज रफ्तार बाइक खाई में गिरने से बाइक सवार की मौत हो गई। भूपेंद्र यादव (32) उर्फ बबलू पुत्र राजबहादुर यादव निवासी ढिपकाई गरौठा से बाइक से अपने घर ग्राम ढिपकई जा रहा था। वह शाम लगभग 6:00 बजे टोला मोड़ से आगे पहुंचा कि मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया। इस वजह से वह खाई में गिर गया। उसके सिर तथा शरीर के अन्य अंगों में गंभीर चोटें आईं। कोतवाली से एसआई सुभाषचंद्र एवं एसआई आरपी सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को स्वास्थ्य केंद्र गरौठा लाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिवार में उसकी पत्नी तथा दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें