फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व वानिकी दिवस पर बताया हरियाली का महत्व

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विश्व वानिकी दिवस के मौके पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वनगुवां वन ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर लोगों को जंगलों का महत्व बताते हुए पेड़-पौधे लगाने को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद ने जंगलों और हरियाली का महत्व बताते हुए कहा की प्रदूषण आज की सबसे बड़ी समस्या बन गई है। प्रदूषित वातावरण के चलते अनेकों बीमारियां जन्म ले रहीं हैं। वातावरण को संतुलित रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान हम सभी को ऑक्सीजन का वास्तविक महत्व पता चल गया है। इस मौके पर वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास और पूजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें