फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का हुआ असर : कोछाभांवर, भट्टागांव, भगवंतपुरा में सरकारी जमीन से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। नगर निगम की टीम ने पिछले 10 दिनों में कोछाभांवर, भट्टागांव और भगवंतपुरा में कार्रवाई कर लगभग छह एकड़ सरकारी जमीन कब्जामुक्त कराई है। कुछ और जमीनों की पैमाइश कराने की कार्रवाई चल रही है।



नगर निगम की जमीनों पर हुए कब्जों को लेकर अमर उजाला ने 11, 12 और 13 दिसंबर को सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की थीं। खबरों में बताया था कि दो साल में नगर निगम प्रशासन 93 एकड़ भूमि कब्जामुक्त करा चुका है। मगर अभी भी 71 एकड़ सरकारी जमीन पर लोगों ने कब्जा कर रखा है। क्षेत्रीय पार्षद जमीनों को कब्जामुक्त कराने का मुद्दा लगातार उठा रहे हैं। इसके अलावा महानगर के बीचों बीच गोविंद चौराहा से मिनर्वा जाने वाले मार्ग पर नगर निगम की तीन एकड़ भूमि पर भी कब्जा है। मकान और दुकानें बनी हुई हैं। हालांकि, नगर निगम प्रशासन करीब 70 कब्जाधारकों को नोटिस जारी कर चुका है। खबरें प्रकाशित होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने जमीनों को कब्जामुक्त करने की कार्रवाई तेज कर दी। हाल ही में निगम के संपत्ति विभाग ने शिकायतों के बाद जमीन की पैमाइश कराई। सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि कोछाभांवर, भट्टागांव और भगवंतपुरा में नगर निगम की लगभग छह एकड़ भूमि से कब्जा हटवाया गया है। शिकायतों के आधार पर कई अन्य जगहों पर भी भूमि की पैमाइश कराई जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::



यहां अब भी कार्रवाई का इंतजार

पार्षद हरिओम मिश्रा का कहना है कि गरियागांव में डैम रोड पर नगर निगम की 15 हजार स्क्वॉयर फीट, अमृत पार्क के पास भी 16 हजार स्क्वॉयर फीट भूमि और नयागांव रोड पर एक एकड़ भूमि पर कब्जा है। इन जमीनों को कब्जामुक्त कराने के लिए कई बार नगर निगम प्रशासन को प्रार्थनापत्र दे चुके हैं। वहीं, कोछाभांवर की पार्षद पूजा श्रीवास का कहना है कि नगरिया कुआं में नगर निगम की कई एकड़ भूमि पर कब्जा हो चुका है। शिकायती पत्र देने के बाद भी जमीन की पैमाइश नहीं कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें