फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 1101 हैं अवैध धार्मिक स्थल

Thu, 06 Oct 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Illegal religious place jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। जिले में अवैध रूप से अतिक्रमण कर 1101 धार्मिक स्थल बनाए गए हैं। हाईकोर्ट के बाद अब शासन ने इन्हें हटाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। एक जनवरी 2011 के बाद बने अवैध धार्मिक स्थलों को हटाया जाएगा। इस पर शासन का रुख सख्त है। 
विज्ञापन

हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने 10 जून 2016 को अवैध धार्मिक स्थल हटाने के निर्देश दिए थे। इसकी दो माह में रिपोर्ट भी मांगी थी, परंतु सरकार की ओर से तब इस दिशा में कोई प्रयास नहीं किए गए। लेकिन, अब शासन के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने अवैध धार्मिक स्थलों को हटाने के संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने एक जनवरी या उसके बाद बने धार्मिक स्थलों को हटाने को कहा है। डीएम, एसएसपी, एसडीएम के साथ-साथ राजमार्गों का रखरखाव करने वाले अधिकारियों को भी सौंपी गई है। मुख्य सचिव ने निर्देश दिए हैं कि अवैध धार्मिक स्थलों का निर्माण करने वाले स्वयं कब्जे हटा लें, अन्यथा हटा दिए जाएंगे। 

अनदेखी से बढ़ रही है संख्या 
झांसी। अवैध धार्मिक निर्माण को लेकर प्रशासन की अनदेखी के चलते इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में मुहल्ला नईबस्ती स्थित गनपत खिड़की के पास लगने वाले कचरा के ढेर की समस्या से परेशान लोगाें ने कचरा स्थल पर शिव लिंग स्थापित कर दिया। यही नहीं, सूजे खां खिड़की स्थित नाले के बगल में कचरा स्थल पर रातों रात शिवलिंग की स्थापना कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें