झांसी। इग्नू में जुलाई सत्र में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। बिपिन बिहारी महाविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र के समन्वयक प्रो. योगेश पांडेय ने बताया कि स्नातक, परास्नातक, एमबीए, एमटीटीएम, डिप्लोमा, प्रमाणपत्र के कई पाठ्यक्रमों में प्रवेश चल रहे हैं। जुलाई सत्र में इग्नू ने नए प्रोग्राम भी शुरू किए हैं। इसकी जानकारी अध्ययन केंद्र पर आकर कर सकते हैं। पुराने छात्रों का अगली कक्षा में प्रवेश के लिए फिर से पंजीयन करने की अंतिम भी 15 जुलाई है। अनसूचित जाति/ जनजाति के लिए स्नातक स्तर पर नि:शुल्क प्रवेश होंगे। सभी प्रवेश ऑनलाइन होंगे। www.ignou.ac.in, inouadmission.samrth.edu.in वेबसाइट पर प्रवेश फॉर्म उपलब्ध हैं। ब्यूरो