फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना है तो 31 अगस्त को आइए अमर उजाला कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। आप युवती या महिला हैं। आपकी उम्र 18 वर्ष से ज्यादा है और आपका ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बना है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी सुविधा के लिए अमर उजाला लाया है आसानी से लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का मौका। 31 अगस्त को ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक लर्नर डीएल बनवाने के लिए शिविर लगाया जाएगा।





ये दस्तावेज साथ लेकर आएं

- लर्नर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अपना आधार कार्ड लेकर आना होगा। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड में जो मोबाइल नंबर पंजीकृत है, उसे साथ लेकर आना होगा। लर्नर डीएल बनवाने की सरकारी फीस 350 रुपये है, जो मौके पर ही जमा करनी होगी।
विज्ञापन








यह है प्रक्रिया



- एआरटीओ प्रशासन डॉ. सुजीत सिंह ने बताया कि लर्नर लाइसेंस बनवाने के बाद परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया जाता है। परमानेंट डीएल के लिए लर्नर डीएल बनने के एक महीने बाद और छह महीने से पहले आवेदन करना होता है। इस दौरान आवेदक को संबंधित आरटीओ आकर स्थाई डीएल की प्रक्रियाएं पूरी करनी पड़ेंगी।
विज्ञापन


........





टेस्ट से पहले ले सकते हैं प्रशिक्षण



- शिविर के दौरान होने वाले टेस्ट में क्या कुछ पूछा जाएगा, इसको लेकर भी तनाव लेने की जरूरत नहीं है। इसके लिए अमर उजाला आपको नि:शुल्क प्रशिक्षण देगा। पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिल्ली-कानपुर हाइवे कोछभांवर के पास पैरा मेडिकल तिराहा स्थित मारुति सुजुकी बसेरा वेलोसिटी कार के शोरूम में सुबह 11 से शाम 6 बजे तक होगा। प्रशिक्षण के लिए विवेक टंडन, मोबाइल-7309093444 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें