फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दस दिन में नहीं कराया रजिस्ट्रेशन तो बंद होगा पैट क्लिनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम द्वारा शहर में बिना पंजीकरण के संचालित पैट क्लीनिकों का सर्वे कराया गया है। सर्वे के दौरान बीस क्लीनिक बिना पंजीकरण के पाए गए हैं। सभी को नोटिस जारी कर दस दिन के भीतर पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय सीमा के भीतर पंजीकरण नहीं करने पर क्लीनिक सील किया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में संचालित होने वाले पैट क्लीनिकों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अख्तियार किया हुआ है। क्लीनिक की जांच के लिए नगर निगम द्वारा टीम का गठन किया गया था। टीम की रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ दो क्लीनिक ही नगर निगम में पंजीकृत हैं। जबकि बीस बिना पंजीकरण के ही सालों से संचालित किए जा रहे हैं। सभी क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि नगर में संचालित होने वाले पैट क्लीनिक की जांच कराई गई थी। जांच के दौरान सिर्फ दो क्लीनिक ही नगर निगम में पंजीकृत पाए गए हैं। बिना पंजीकरण वाले क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी कर दस दिन का समय दिया जा रहा है। तय समयसीमा के भीतर पंजीकरण नहीं करने पर क्लीनिक सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें