फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेक्चर हो तो सख्त वस्तु से शरीर का अंग बांध दें

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। किसी हादसे में घायल व्यक्ति के फ्रेक्चर हो जाए तो लकड़ी, पेपर को मोड़कर या फिर किसी भी सख्त चीज को कपड़े आदि से शरीर के उस अंग में बांध दें। ताकि, अस्पताल पहुंचने के दौरान हड्डी में और अधिक नुकसान न आ पाए। यह जानकारी महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिस कर्मचारियों को दिए गए फर्स्ट एड प्रशिक्षण में दी गई।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. पारस गुप्ता ने चोट लगने या फिर दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति के प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी को घाव हो गया है और लगातार खून बह रहा है तो किस प्रकार रोकें। एनेस्थीसिया विभाग के डॉ. अंशुल जैन ने बेहोश व्यक्ति को सीपीआर देने के संबंध में अहम जानकारी दी। इसके आलवा डॉ. प्रीति केनाल, डॉ. पंकज मुस्तारिया ने यौन उत्पीड़न के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया, एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी, महिला थानाध्यक्ष पूनम शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें