फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ड्रोन उड़ाया तो पुलिस कर लेगी जब्त, सायरन बजते ही बंद होगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुलिस सभी संवेदनशील इलाकों में नियमित गश्त कर रही है। सीमावर्ती इलाकों में भी चेकिंग कराई गई। बस अड्डा, रेलवे स्टेशन समेत अन्य स्थानों पर भी सतर्कता बरती जा रही है। - बीबी जीटीएस मूर्ति, एसएसपी
झांसी। सीमा पर भारी तनाव को देखते हुए सैन्य ठिकानों वाले जनपदों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसियों के साथ पुलिस को भी सतर्क किया गया है। यहां भी पुलिस कर्मियों की छुटि्टयां निरस्त कर दी गई हैं। माहौल की संवदेनशीलता को देखते हुए ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। संवेदनशील इलाकों के आसपास ड्रोन को उड़ता पाए जाने पर पुलिस उसे जब्त कर लेगी।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात दूसरे जनपदों से जुड़ने वाले सीमा क्षेत्रों में बैरिकेडिंग करके तलाशी ली गई। बाहर से आने वाले वाहनों की भी तलाशी ली गई। खासतौर से बबीना रेंज की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस चौकस रही। हवाई पट्टी के आसपास के इलाकों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई। बाहरी व्यक्तियों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। जनपद में मौजूद खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गई है। यहां 31वें भारतीय बख्तरबंद डिवीजन का मुख्यालय होने के भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन

आपात स्थितियों को देखते हुए बिजली विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। बिजली अफसरों को निर्देश दिए गए हैं, लेकिन आपात स्थितियों की कॉल आते ही बिजली बंद कर दी जाए। बृहस्पतिवार रात नौ बजे बिजली विभाग की ओर से इसका परीक्षण भी किया गया। इस दौरान शहर की लाइट कुछ देर के लिए काटी गई। बिजली अफसरों का कहना है कि प्रशासन से जो आदेश प्राप्त होगा, उसके मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें