फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो एक साल की बेटी को कुएं में फेंका, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। उल्दन थाना इलाके में शराब के लिए पैसे न मिलने पर पत्नी से हुए विवाद के बीच पिता ने अपनी एक साल की बेटी को कुएं में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी ने पत्नी को भी कुएं में धकेलने की कोशिश की। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

उल्दन के ग्राम हाटी निवासी संतराम ढीमर का पुत्र खेमचंद्र (38) शराब पीने का लती है। शुक्रवार की सुबह तकरीबन छह बजे से उसने पत्नी संपत से शराब के लिए पैसे मांगे। पत्नी के पास पैसे नहीं थे। इस पर उसने मना कर दिया। इस पर खेमचंद्र का पत्नी से झगड़ा हो गया। इसी बीच खेमचंद्र ने घर में सो रही अपनी एक साल की बेटी सरस्वती को उठा लिया और घर से तकरीबन 50 मीटर दूर स्थित कुएं की ओर भागा। यह देख चीख-पुकार करती पत्नी भी उसके पीछे भागी। इससे पहले कि पत्नी खेमचंद्र को पकड़ पाती, उसने बेटी को कुएं में फेंक दिया। इसके बाद पत्नी को भी कुएं में धकेलने की कोशिश की, वह किसी तरह से उससे बचकर भागी। घटना के बाद खेमचंद मौके से भाग गया।
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर क्षेत्राधिकारी विवेक सिंह व उल्दन थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया अपनी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने बच्ची के शव को कुएं से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

खेमचंद्र के अब एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं। परिजनों ने बताया कि खेमचंद्र शराब पीनेे का आदी है। इसे लेकर उसका रोजाना पत्नी से झगड़ा होता है। वह कभी कभार ही मजदूरी करता है। बाकी समय शराब के नशे में घूमता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें