फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में किराना दुकानदार की करंट से मौत, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की शाम कोतवाली थाना इलाके में दुकान में बारिश का पानी भरने से आए करंट की वजह से दुकानदार की मौत हो गई। इससे गुस्साए क्षेत्र के लोगों ने जाम लगा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि नाले पर अवैध निर्माण होने की वजह से क्षेत्र में जलभराव होता है। पानी दुकानों तक पहुंच जाता है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

तलैया मुहल्ला निवासी महेंद्र साहू (40) का घर के सामने जनरल स्टोर है। शुक्रवार की शाम हुई भारी बारिश की वजह क्षेत्र में जलभराव हो गया था। सड़क का पानी महेंद्र की दुकान के भीतर भी घुस गया। अंदर रखे सामान को बचाने के लिए वह दुकान में भरा पानी बाहर निकालने लगे। इसी बीच करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। आसपास के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर भागे। हालत गंभीर होने पर मेडिकल रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद गुस्साए क्षेत्रवासियों ने तलैया मुहल्ले की मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे वहां का आवागमन अवरुद्ध हो गया। लोगों का आरोप था कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने क्षेत्र के नाले पर अवैध निर्माण कर लिया है। इससे पानी की निकासी नहीं हो पाती है और जल भराव होता है। लोग अवैध निर्माण ध्वस्त करने की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाबुझाकर शांत किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि परिजन मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करना चाहते हैं। उन्हें राजी किया जा रहा है। नियमानुसार पोस्टमार्टम जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें