फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने पर एक घंटे में आ जाएगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजली विभाग ने तैयार किए 10 ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। गर्मी के साथ महानगर में ओवरलोडिंग के चलते बिजली कटौती होने लगी है। इस बार ट्रांसफॉर्मर फुंकने के बाद लोगों को ज्यादा देर बिजली संकट न झेलना पड़े, इसे लेकर अफसरों ने प्लान तैयार कर लिया है। अफसरों का दावा है ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के एक घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके लिए 10 ट्रॉली ट्रांसफार्मर तैयार किए गए हैं।
गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की खपत बढ़ने लगी है। इसके चलते ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोड होकर फुंकने के मामले में भी सामने आने लगे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग ने 10 ट्रॉली ट्रांसफार्मर तैयार कर लिए हैं। अफसरों का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर के फुंकने की सूचना मिलने के एक घंटे के अंदर ट्रॉली ट्रांसफाॅर्मर लगवाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। इसके बाद ही कर्मचारी फुंके ट्रांसफाॅर्मर को दुरुस्त करेंगे।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता शहरी चंद्रजीत प्रसाद का कहना है कि ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के बाद जनता को बिजली का संकट नहीं झेलना होगा। 10 ट्रांसफॉर्मर ट्रॉलियां तैयार की गई हैं। जिन्हें सूचना मिलते ही मौके पर रवाना कर दिया जाएगा। अधिकतम एक घंटे के अंदर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

-



उन्नाव गेट व गल्ला मंडी में लगेंगे 400 केवी के ट्रांसफाॅर्मर

झांसी। शहर के कई इलाकों में अभी से कई ट्रांसफाॅर्मर क्षमता से काफी ज्यादा ओवरलोड होने लगे हैं। अब विभाग ने ज्यादा क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगाना शुरू कर दिया है। एक्सईएन वर्कशाप राकेश सिंह ने बताया कि उन्नाव गेट बाहर-अंदर और गल्ला मंडी में 250 केवी के ट्रांसफाॅर्मरों को बदलकर 400 केवी के ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें