फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक न हुआ, तो 31 दिसंबर के बाद निरस्त हो जाएगा राशन कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। अगर आपने अब तक अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया, तो 31 दिसंबर के बाद राशन मिलना बंद हो जाएगा। बार-बार निर्देशों के बाद भी राशन कार्ड और आधार लिंक न हो पाने पर शासन ने अब सख्त रुख अपनाया है। 31 दिसंबर तक राशन कार्ड को लिंक न कराने पर कार्ड खुद निरस्त कर दिया जाएगा। शासन से अंतिम निर्देश जारी होने के बाद विभाग ने लोगों से आधार कार्ड जमा कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू होने के बाद आधार कार्ड से राशन कार्ड की यूनिटों को लिंक कराने के लिए कहा है। जिले में अब तक 95 फीसद राशन कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं। पांच फीसद राशन कार्डों को आधार से लिंक कराने में विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसे लेकर अब शासन स्तर से भी सख्त निर्देश जारी कर समय सीमा तय कर दी गई है। शासन ने निर्देश दिए हैं कि 31 दिसंबर तक राशन कार्ड लिंक न कराने पर राशन कार्ड को निरस्त कर दिया जाए। ऐसे में विभाग ने सभी कार्ड धारकों को आधार लिंक कराने के लिए कहा है। जिला पूर्ति अधिकारी तीर्थराज यादव ने बताया कि राशन कार्डों को आधार से लिंक कराने के लिए समयसीमा तय कर दी गई है। 31 दिसंबर तक आधार लिंक न होने पर कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।
----------
आधार कार्ड न बनना बड़ी समस्या
विभाग एक ओर आधार को राशन कार्ड से लिंक कराने पर जोर दे रहा है, तो दूसरी ओर जिले में आधार कार्ड बनवाने में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिले के बैंकों और डाकघरों में आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था लागू है, लेकिन कोविड संक्रमण के चलते भीड़ उमड़ने को लेकर कार्ड बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

------------
घटतौली पर नोडल अधिकारी भी नपेंगे
शासन ने राशन दुकानों पर हो रही घटतौली को लेकर भी निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि जांच के दौरान राशन दुकान पर घटतौली मिलने पर कोटेदार के साथ नोडल अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। शासन ने राशन दुकानों की जांच के लिए निरंतर अभियान चलाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें