फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई पति से पीड़ित था तो कोई पड़ोसी से

Thu, 06 Aug 2015 12:39 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य सुषमा यादव ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में आयोजित जन सुनवाई में सकरार निवासी रीता ने पति व ससुरालियों पर प्रताड़ित कर घर से निकालने का आरोप लगाया। ईसाई टोला निवासी शशि ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया। बरुआसागर की ममता ने पड़ोसी से जान का खतरा बताया। रूपाधमना की उमा देवी ने ससुरालियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। महिला आयोग सदस्य ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को उक्त मामलों में कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने एक दंपति के बीच समझौता भी कराया।
विज्ञापन

जन सुनवाई के दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव शर्मा, संरक्षण अधिकारी अभिषेक मिश्रा, बाल संरक्षण इकाई से अनुराधा सैनी व नीरज मौर्या, मो. साजिद, नीरज कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें