फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसई बोर्ड परीक्षा : अंग्रेजी का आसान पेपर देख खिले परीक्षार्थियों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। आईसीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। पहले दिन अंग्रेजी भाषा का आसान पेपर देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की परीक्षा दोपहर दो बजे से शुरू हुई। डेढ़ बजे तक अधिकतर परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंच गए थे। आईसीएसई के जिला समन्वयक नितिन विलियम्स ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के बाद 15 मिनट प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए दिए गए। परीक्षा में परीक्षार्थियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति रही। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्री-बोर्ड की तैयारी परीक्षा में काम आई। ऐसे में आसानी से प्रश्नपत्र हल कर लिया। बताया गया कि अब आईसीएसई बोर्ड के 10वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होगी। पहले दिन सुबह 11 बजे से हाईस्कूल के परीक्षार्थियों की भी अंग्रेजी भाषा के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें