फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गीता जयंती एक्सप्रेस से हटाए जाएंगे आईसीएफ कोच

Mon, 06 May 2024 03:46 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी रेल मंडल से चलने वालीं नौ एक्सप्रेस ट्रेनों में से आठ ट्रेनें वर्तमान में एलएचबी कोच से संचालित हो रही हैं। लेकिन, खजुराहो से कुरुक्षेत्र के बीच चलने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस अब तक आईसीएफ कोच के साथ ही चल रही है। जिसे बदलने की कवायद शुरू हो गई है।
विज्ञापन

एलएचबी कोच के मुकाबले आईसीएफ कोच में जगह और सीटों की संख्या भी कम होती है। खजुराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस में आईसीएफ कोच लगे हुए हैं, जिन्हें बदलने की मांग लंबे समय से की जा रही है। ऐसे में इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है। अब रेलवे ने इस ट्रेन के कोच बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। आगामी माह में गीता जयंती एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसके बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। मंडल रेल जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेनों के पुराने कोच हटाकर एलएचबी कोच लगाए जा रहे हैं। जैसे ही एलएचबी कोच उपलब्ध होंगे ट्रेन का रैक बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें