फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सड़क दुर्घटना में आइसक्रीम एजेंसी के कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार की रात को करीब नौ बजे ड्यूटी से अपने घर लौट रहे एक आइसक्रीम एजेंसी के कर्मचारी की कानपुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि वह बाइक पर सवार थे और किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

कोछाभांवर के मजपुरा मुहल्ला निवासी उमेश चंद्र का बेटा शिवम वर्मा (26) एक आइसक्रीम की एजेंसी पर कर्मचारी था। सोमवार की रात तकरीबन नौ बजे वह ड्यूटी से घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान गोरामछिया में विद्यावती कॉलेज के पास हाईवे पर उसकी बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। देर रात पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी। बता दें कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था। होश संभालते ही वह घर चलाने में पिता की मदद करने लगा था। हादसे के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें