फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बांध में मिला ड्राइवर का शव, हत्या कर फेंके जाने की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 01 Nov 2022 09:57 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सिमराहा निवासी कल्लूराम राय का बेटा दिनेश राय (36) कार टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। हालांकि, रात में उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के बरुआसागर थाना इलाके में एक लापता कार टैक्सी ड्राइवर का शव बांध में उतराता हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। जबकि, पुलिस का कहना है कि ड्राइवर हादसे का शिकार हुआ है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।

विज्ञापन


सिमराहा निवासी कल्लूराम राय का बेटा दिनेश राय (36) कार टैक्सी चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। शनिवार की सुबह वह घर से निकला था, लेकिन इसके बाद नहीं लौटा। हालांकि, रात में उसकी परिजनों से फोन पर बातचीत हुई, लेकिन इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। इससे परेशान होकर परिजन तलाश में जुट गए। सोमवार को उन्हें पता चला कि दिनेश का शव पोस्टमार्टम हाउस में रखा हुआ है। यहां पहुंचकर उन्होंने शव की शिनाख्त की।

मृतक के भतीजे विवेक ने बताया कि चाचा दिनेश का शव बरुआसागर पुलिया के पास बांध में पड़ा हुआ मिला था। उनके कमर से नीचे के सभी कपड़े गायब थे। इसके अलावा उनका मोबाइल भी गायब है। भतीजे ने आरोप लगाया कि चाचा की हत्या करने के बाद शव बांध में फेंका गया। वहीं, बरुआसागर थाने के प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से मौत होना आया है। इसके अलावा मृतक के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं पाए गए हैं। मामले की पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी बबली के अलावा तीन बेटियां व एक बेटा है। घटना से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें