फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर आई शिकायत पर दरोगा समेत तीन निलंबित

Fri, 16 Sep 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/झांसी
विज्ञापन
ट्विटर पर आई शिकायत पर दरोगा समेत तीन निलंबित - फोटो : demo pic
विज्ञापन
झांसी। ट्विटर पर की गई शिकायत जांच में सही पाए जाने पर एसएसपी ने एक दरोगा समेत तीन को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों निवाड़ी निवासी सत्येंद्र कुमार ने ट्विटर पर शिकायत की थी कि 8 सितंबर को कटेरा थाने में तैनात दरोगा अबनेंद्र सिंह, सिपाही धर्मेंद्र व सत्येंद्र ने मारपीट कर उन्हें थाने में बंद कर दिया था। उनको छोड़ने के एवज में 70 हजार रुपये मांगे गए। यह रुपये उन्होंने एटीएम से निकाल कर दिए, तब कहीं जाकर उनको छोड़ा गया।

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत पुलिस के ट्विटर एकाउंट पर की थी, जहां से यह शिकायत झांसी पीआरओ सेल को भेज दी गई। बाद में एसएसपी अब्दुल हामिद के संज्ञान में यह मामला लाया गया। इस पर उन्होंने मामले की जांच सीओ मऊरानीपुर को सौंप दी थी। जांच में मामला सत्य पाया गया। इस पर एसएसपी ने दरोगा समेत तीनों जवानों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में एसएसपी अब्दुल हामिद ने बताया कि शिकायत कर्ता ने बाद में अपनी शिकायत वापस ले ली थी। चूंकि, जांच में मामला सही पाया गया था इस कारण तीनों को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें