फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में हुई हैवानियत के बाद बोले झांसी वाले, फांसी पर लटका दो दुष्कर्मियों को

Sun, 01 Dec 2019 06:47 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
विज्ञापन
हैदराबाद की हैवानियत पर झांसी में भी हुआ विरोध-प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ हुई हैवानियत के विरोध में शनिवार को शहर में लोगों का जगह-जगह गुस्सा फूटा। तमाम छात्र संगठन सड़कों पर उतर आए। उन्होंने आरोपियों को सीधे फांसी देने की मांग करते हुए तेलंगाना सरकार का पुतला फूंका। कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि भी दी।

विज्ञापन


हैदराबाद में महिला डॉक्टर के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जला देने की हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। देश भर में प्रदर्शन चल रहे हैं। शनिवार को घटना के विरोध मेें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने तेलंगाना सरकार का पुतला फूंका।

सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इलाइट चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ता ने आरोपियों को मृत्युदंड देने की मांग की। उन्होेंने इस मामले की सुनवाई के लिए सरकार से फास्टट्रैक कोर्ट गठित करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा अगर आरोपियों को कठोर सजा नहीं दी गई तब आंदोलन और तेज करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान प्रवीण लखेरा, अजय यादव, सौरभ, वेद श्रीवास्तव, अखिल उत्तम पटेल, पुनीत श्रीवास्तव, श्रद्धा तिवारी, साक्षी यादव, अंज गुप्ता, सुधीर यादव, हिमांशु पाल, अभिषेक परिहार, दीपेंद्र साहू, समरेंद्र ठाकुर, जयदीप, तरुण खत्री, देवेश निगम, सागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

वहीं, महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज व पैरा मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कैंडल मार्च निकालकर घटना का विरोध किया। आरोपियों को फांसी देने की मांग की। इस दौरान डॉ. बृजेश यादव, डॉ. रिचि सिन्हा, डॉ. अभिषेक, डॉ. अरविंद श्रीवास्तव. डॉ. विनय पटेल, डॉ. शालिनी, डॉ. टिंकल, डॉ. तनुज मौजूद रहे। इसके अलावा एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार से कैंडल मार्च निकाला।

घिनौने कृत्य करने वाले असामाजिक तत्वों को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की। इस दौरान इकाई अध्यक्ष अभिषेक, मयंक कपूर, अभिषेक प्रताप, इमरान अंसारी, अभय राव, आशुतोष तिवारी, अनूप सिंह, आर्यन यादव, रिशु सिंह मौजूद रहे।

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के लार्ड बुद्धा हॉस्टल के छात्रों ने भी मुख्य द्वार पर कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आशुतोष मिश्रा, अमृत राज वर्मा, विशाल राजपूत, वीरेंद्र प्रताप आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें