फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: चरित्र पर शक होने पर पहले पत्नी को छत से फेंका, फिर खुद को गोली से उड़ाया

Fri, 02 Jul 2021 09:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

रचना की चीखें सुनकर आसपास के लोग उसकी ओर दौड़े। इस दौरान घर के भीतर से गोली चलने की आवाज आई। लोग घर के दरवाजे की ओर दौड़े, लेकिन वो अंदर से बंद था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर एंबुलेंस को बुलाया। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी से सटे निवाड़ी जिले में चरित्र पर शक होने पर एक व्यक्ति ने पहले पत्नी को घर की छत से नीचे फेंक दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पति ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना इलाके के गांव जुगलपुरा में रहने वाले किसान वीर सिंह यादव (40) का गुरुवार की रात तकरीबन 11 बजे अपनी पत्नी रचना यादव (38) से झगड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची। गुस्से में वीर सिंह यादव ने अपने मकान की दूसरी मंजिल की छत से रचना को नीचे फेंक दिया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। 

रचना की चीखें सुनकर आसपास के लोग उसकी ओर दौड़े। इस दौरान घर के भीतर से गोली चलने की आवाज आई। लोग घर के दरवाजे की ओर दौड़े, लेकिन वो अंदर से बंद था। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देकर एंबुलेंस को बुलाया। 
विज्ञापन


लोगों ने वीर सिंह से दरवाजे की कुंडी अंदर से खोलने के लिए कहा, तो उसने कहा कि उसने खुद को गोली मार ली है और उठकर दरवाजा खोलने की हालत में नहीं है। पुलिस की मौजूदगी में गांव के लोगों ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो वीर सिंह खून से लथपथ हालत में पड़ा हुआ था। 

आनन-फानन में परिजन वीर सिंह और उसकी पत्नी रचना को लेकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर दोनों को महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां पहुंचने से पहले ही वीर सिंह ने दम तोड़ दिया। जबकि, पत्नी रचना का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें