फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी के बात करने से इन्कार करने पर पति को धमकाया

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने बल्लमपुर निवासी पुष्पेंद्र पाल के खिलाफ उसके पति को जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पुष्पेंद्र पाल उसके घर आता-जाता था। अक्सर पुष्पेंद्र उससे बात करने की कोशिश करता है। मोबाइल पर भी कॉल करके बात करने की कोशिश करता है। उसके बात नहीं करने पर पुष्पेंद्र नाराज हो गया। उसे धमकाने लगा। कुछ दिन पहले आरोपी उसके घर में घुस आया। उससे बात न करने पर जान से मार डालने की धमकी देने लगा। धमकाते हुए आरोपी ने उसके पति को भी जान से मारने की धमकी दी। प्रेमनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें