झांसी। बहन के साथ पिछले तीन माह से मारपीट कर रहे पति के विरुद्ध साले ने आईजी से शिकायत की। साले ने आईजी को बताया कि बहनोई ने चाकू से हमला किया और फिर उसका इलाज भी कराया। आईजी के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के देवीदीन मोहल्ला में रहने वाले धर्मेंद्र कुमार ने आईजी से शिकायत की है कि उसकी बहन की शादी विकास के साथ हुई है। विकास लगातार उसकी बहन को प्रताड़ित पिछले तीन से मारपीट कर रहा है। 27 मई को सुबह करीब साढे ग्यारह बजे बहन मालती को चाकू मार दिया। जिससे वह घायल हो गई। धर्मेंद्र की शिकायत पर आईजी ने मामले दर्ज कार छानबीन के आदेश दिए है। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद