फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बल्लमपुर तिगैला पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 22 वर्षीय स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ तलैया मोहल्ला नगरा निवासी नंद किशोर ने पुलिस से शिकायत की है वह वर्तमान में बुंदेला जी मंदिर के पास रहता है। एक मई को सुबह 9 बजे उसका 22 वर्षीय भाई मोहित स्कूटी से घर से निकला था। रास्ते में उसे शिवराज और संदीप मिले। जिनके साथ मोहितस्विमिंग पूल भोजला रोड पर गया। वापस लौटते समय बल्लमपुर तिगैला के पास किसी अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे तीनों घायल हो गए। इलाज के दौरान 3 मई को मोहित की मौत हो गई। नंदकिशोर की तहरीर पर पुलिस ने टक्कर मारकर भागे वाहन के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें