फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से हुए विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पत्नी से विवाद के बाद पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। उनकी दो माह पहले ही शादी हुई थी। रविवार को पति-पत्नी के बीच किसी बात पर विवाद हुआ। पति ने दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त को यह बात बताई और सुसाइड कर लेने की बात कही। इसके बाद खेत में जाकर बबूल के पेड़ में तौलिये से फंदा बनाकर लटक गया। परिवार का वह इकलौता पुत्र था। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। उसकी मौत से पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों के बीच कोहराम मचा है।
विज्ञापन

थाना ककरवई के बरगांव खंगरा गांव निवासी अमित (22) पुत्र जयप्रकाश बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। 4 मार्च को उसकी शादी पड़ोस के गांव में रहने वाली सुरभि से हुई थी। कुछ दिन तक सुसराल में रहने के बाद पत्नी सुरभि मायके चली गई। शुक्रवार को वह दोबारा ससुराल आई थी। रविवार को अमित के मां-बाप शादी में शामिल होने रिश्तेदारी में गए थे। घर में सिर्फ अमित और सुरभि थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। शाम को अमित घर का दरवाजा बाहर से बंद करके निकल गया। उसने दिल्ली में रहने वाले अपने दोस्त को फोन करके पत्नी से विवाद की बात बताई। इसके साथ ही उसने कहा कि वह अब फांसी लगाकर जान दे देगा। यह सुनकर उसका दोस्त घबरा उठा। उसने तुरंत अमित के परिजनों को फोन करके यह बात बताई। यह सुनकर माता-पिता तुरंत घर लौट आए और अमित को तलाशने लगे। काफी तलाशने पर भी अमित का पता नहीं चला। अमित ने मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ कर लिया था। तलाशते हुए परिजन जब खेत पर पहुंचे तब उसका शव बबूल के पेड़ पर तौलिये से बने फंदे के सहारे लटक रहा था। यह देख परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप समेत नवविवाहिता पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें