फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पिछले साल से सुधरा सीबीएसई की रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार हाईस्कूल में 3.44 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 1.37 फीसदी छात्र ज्यादा हुए पास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछले साल की तुलना में इस बार सीबीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम अच्छा रहा है। हाईस्कूल में 3.44 फीसदी और इंटरमीडिएट में 1.37 फीसदी ज्यादा छात्र-छात्राएं पास हुए हैं।
विज्ञापन

झांसी में 2023 में जब सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट जारी हुआ था। तब हाईस्कूल में 90.03 परीक्षार्थी पास हुए। वहीं, इंटरमीडिएट का रिजल्ट अच्छा नहीं रहा था और 74.96 फीसदी विद्यार्थी ही उत्तीर्ण हुए थे। इस बार हाईस्कूल के रिजल्ट में काफी सुधार हुआ है और 93.47 फीसदी परीक्षार्थी पास हुए हैं। जबकि, इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में मामूली इजाफा हुआ है। इस बार 76.33 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिला समन्वयक प्रीति खत्री ने बताया कि सीबीएसई ने उत्तर प्रदेश को दो जोन में बांटा हुआ है। एक नोएडा जोन है तो दूसरा प्रयागराज। झांसी प्रयागराज जोन में आता है, जिसमें प्रदेश के 49 जिले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रयागराज जोन में इंटरमीडिएट के उत्तीर्ण प्रतिशत में झांसी का 11वां स्थान है। वहीं, हाईस्कूल में विद्यार्थियों के पास होने के मामले में झांसी जोन में 16वें पायदान पर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें