फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को पिटवाया: प्रेमी के साथ टूट पड़ी आधा दर्जन महिलाएं, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, मामला दर्ज

Sun, 28 Sep 2025 07:16 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

हमलावरों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाया, फिर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाएं लैपटॉप व तीन मोबाइल फोन चोरी कर भाग गईं। महिलाएं खुद को गुलाबी गैंग की सदस्य बता रही थीं।
 
विज्ञापन
सीसीटीवी में कैद आरोपी महिलायें - फोटो : स्वंय
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी। पंचवटी में एक महिला ने अपने पति की कुछ महिलाओं व पुरुषों को साथ ले जाकर पिटाई करा दी। मारपीट कर रही महिलाएं खुद को गुलाबी गैंग की सदस्य बता रही थीं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी का एक युवक से प्रेम संबंध है। इसके चलते, वह दोनों अलग-अलग रह रहे थे। हमलावरों ने पहले घर का दरवाजा खुलवाया, फिर अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान महिलाएं लैपटॉप व तीन मोबाइल फोन चोरी कर भाग गईं। पुलिस ने पति की तहरीर पर उसकी पत्नी, प्रेमी समेत 11 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के पंचवटी कालोनी में रहने वाले घनश्याम साहू ने बताया कि वह ऑनलाइन डाटा इंट्री का काम करता है। 10 फरवरी 2012 में उसकी शादी भांडेर दतिया निवासी युवती से हुई थी। उसकी 9 साल की बेटी एवं 3 साल का बेटा है। आरोप लगाया कि उसकी पत्नी के संबंध प्रदीप कुमार ठाकुर उर्फ बबलू से है। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होता था। पारिवारिक न्यायालय में मामला चल रहा है।

इस पर पत्नी और उसका प्रेमी उससे रंजिश रखता है। वह पत्नी से अलग पंचवटी में किराये के मकान में रह रहा है। दोनों बच्चे भी उसके साथ रहते हैं। बेटी को परिवार के बारे में सब कुछ पता है। इस कारण पत्नी जबरन बच्चों को साथ ले जाना चाहती है। 18 सितंबर को भांजा ऋषि साहू उसके घर आया था। रात करीब 9:20 बजे सभी बैठकर खाना खा रहे थे। तभी पत्नी के साथ छह अज्ञात महिला व दो पुरुष आए। उन्होंने बात करने के लिए गेट खुलवाया और खुद को गुलाबी गैंग का सदस्य बताते हुए उसके व भांजे के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान शबा खान नाम की महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पति ने आरोप लगाया कि महिलाएं घर से तीन मोबाइल फोन एवं दो लैपटॉप चोरी कर ले गईं। मोहल्ले वालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़कर थाने लाई। पति के खिलाफ शांतिभंग में कार्रवाई की। वह जमानत के बाद घर आया और सीसीटीवी फुटेज निकालकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने पत्नी, उसके प्रेमी, प्रदीप ठाकुर, शबा खान सहित 11 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें