फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पत्नी से अभद्रता का विरोध करने पर पति पर प्राणघातक हमला

Sat, 27 Jun 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पत्नी से अभद्रता करने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे जान से मार डालने की धमकी देते हुए भाग निकले। हमले का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पत्नी की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस आरोपियों को तलाश रही है।
विज्ञापन


भैरों खिड़की निवासी सुलेखा पत्नी धर्मेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि गैंगस्टर गुलशन यादव के मकान के पास रहने वाला राजेंद्र कुमार वर्मा अक्सर उसके साथ अभद्रता एवं गाली गलौज करता है। उसे सबक सीखने की धमकी देता है। पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी 20 जून को घर आकर धमकाने लगा। 22 जून को उसने आईजीआरएस के माध्यम से राजेंद्र की शिकायत की थी। बुधवार सुबह 9:30 बजे आरोपी राजेंद्र, विकास उर्फ विक्की, हरिश्चंद्र उर्फ कन्नू, मंजू एवं आदर्श उर्फ निन्नी हाथों में लोहे की रॉड एवं धारदार हथियार लेकर आ गए। आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। पति धर्मेंद्र के विरोध करने पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सुलेखा के मुताबिक पति के दोनों पैर तोड़ दिए। सिर में गहरी चोट आई। अस्पताल ले जाने पर शरीर में 10 टांके लगे। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। कोतवाल राजेश दुबे के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें