फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गर्भवती पत्नी को मारने वाला पति गिरफ्तार, दवा के बहाने खिला दिया था जहर

Wed, 19 Apr 2023 05:31 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, झांसी

सार

ग्राम मथनपुरा निवासी बानसिंह अहिरवार ने पहली पत्नी की मौत के बाद हंसारी श्रीनगर की रहने वाली भारती से दूसरी शादी की थी। भारती की भी यह दूसरी शादी थी। भारती की सितंबर 2022 में मौत हो गई थी। उस समय वह गर्भवती थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार थाना पुलिस ने मंगलवार को पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार किया। उस पर जहर देकर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया गया था। बिसरा रिपोर्ट में जहर की पुष्टि होने पर पुलिस ने उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

ग्राम मथनपुरा निवासी बानसिंह अहिरवार ने पहली पत्नी की मौत के बाद हंसारी श्रीनगर की रहने वाली भारती से दूसरी शादी की थी। भारती की भी यह दूसरी शादी थी। भारती की सितंबर 2022 में मौत हो गई थी। उस समय वह गर्भवती थी। मृतका के भाई ने पुलिस को बताया था कि मरने से पहले भारती ने उसे फोन किया था। उसने बताया था कि बानसिंह ने उसे दवा के धोखे में जहर पिला दिया है। इससे उसकी हालत बिगड़ गई है। 


भाई ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो वहां भारती मृत मिली। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद पुलिस ने बिसरा रिपोर्ट मंगाई, जिसमें जहर की पुष्टि हुई। इस पर पुलिस ने आरोपी बानसिंह अहिरवार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मंगलवार को सीपरी बाजार थाने की पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में बानसिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें