फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकेले रह गए मासूम: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, शादी से लौटते वक्त हादसा, ऐसे बची बच्चों की जान

Tue, 29 Apr 2025 10:45 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी के मोंठ में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति रिश्तेदार की शादी से वापस लौट रहे थे। 
विज्ञापन
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ मंगलवार को सुबह मोंठ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। दंपति रिश्तेदार की शादी में शामिल होकर कार से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। जिसमें कार के परख्च्चे उड़ गए।

विज्ञापन


दंपति कार के अंदर फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से कार को काटकर दोनों को बाहर निकला। मगर तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। बताया जाता है कि थाना बड़ागांव के ग्राम मडोरा निवासी अनिल कुशवाहा अपनी पत्नी विनीता के साथ रिश्तेदारी में शादी समारोह में गए थे।

सुबह पति-पत्नी वापस बड़ागांव जा रहे थे। शादी में उनकी मासूम बेटा-बेटी और मां भी गई थी। मगर तीनों को रिश्तेदारों ने रोक लिया। सुबह ये दोनों ही कार से वापिस लौट रहे थे। हादसा मोंठ  क्षेत्र की ग्राम अटरिया मोड़ के पास हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें