फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैकड़ों मजदूरों से काम छिना, मनरेगा के कामों में लगा दी गईं थीं मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिस काम को मजदूरों के माध्यम से कराया जाना चाहिए उसे मशीनों से कराया जा रहा है। गांव-गांव में इस तरह की शिकायतों गूंज रही हैं। बंगरा ब्लाक के बेहटा समेत कई जगहों पर मशीनों का प्रयोग पकड़ा गया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक की जांच में खुलासा होने के बाद हड़कंप मचा है। सीडीओ को पूरे मामले की रिपोर्ट दे दी गई है। अफसरों का कहना है कि जहां भी मशीनों का प्रयोग मिला है वहां ग्राम पंचायतों से वसूली की जाएगी।
विज्ञापन

कोराना काल के चलते सरकार ने मनरेगा के बजट में बढ़ोत्तरी की है। झांसी जनपद में कुल 39.60 लाख मानव दिवस सृजित करने का लक्ष्य तय हुआ। इसके जरिए विभिन्न विभागों की ओर से करीब आठ हजार कार्य कराए जा रहे। पीडब्ल्यूडी, रेलवे, सिंचाई, पंचायती राज, कृषि समेत दर्जनों विभाग मनरेगा के जरिए कार्य करा रहे हैं लेकिन, पंचायती राज एवं कृषि विभाग की ओर से कराए जाने वाले कार्यों में सबसे अधिक अनियमितताएं सामने आई हैं। कृषि विभाग की ओर से खेतों का समतलीकरण, मेड़बंदी, बंधी बनाए जाने जैसे तमाम कार्य कराए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा गड़बड़ी खेत समतलीकरण में सामने आईं हैं। बड़ागांव ब्लॉक के बेहटा, हरपुरा, परवई, पोहरा, रनगुवा, रोनिजा, रुद्रकरारी आदि स्थानों में खेत समतलीकरण, मेड़बंदी कार्य में अनियमितता मिली। जांच के दौरान बेहटा में 1.96 लाख रुपये से कराए जा रहे खेत समतलीकरण का काम मौके पर जेसीबी मशीन से कराते हुए मिला जबकि यहां 779 मानव दिवस के लिए भुगतान कराया गया। इसी तरह दूसरे जगहों में भी ऐसी गड़बड़ी पकड़ी गई। वहीं, डीसी मनरेगा रामअवतार का कहना है गड़बड़ी पकड़े जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। सभी कार्यों की निगरानी के लिए ब्लॉकवार अफसरों की टीम लगाई गई है।
जिपं सदस्य भी अनियमितता पर उठा चुके सवाल
जिला पंचायत सदस्य भी मनरेगा के तहत कराए जा रहे कार्यों पर सवाल उठा चुके। पिछले दिनों जिला पंचायत की बैठक के दौरान सदस्यों ने गड़बड़ी के आरोप लगाए थे। सदस्यों के मुताबिक ग्राम प्रधान एवं सचिवों ने बोनस नाम से मनरेगा का काम करा रहे हैं। बोगस नाम से खुले खातों में ही पैसे भेजे जा रहे हैं। यह पैसा मिलीभगत करके निकाल लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक नजर में मनरेगा के जरिए चल रहे कार्य
विभाग कार्य की संख्या मानव दिवस
उद्यान विभाग 280 39535
लोक निर्माण विभाग 280 159223
सिंचाई विभाग 31 62889
वन विभाग 63 40331
लघु सिंचाई 5 11464
कुल जॉबकार्ड- 1.97 लाख
सक्रिय जॉबकार्ड- 1.04 लाख
कराए जाने वाले कार्यों की कुल लागत- 1418.07 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें