अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। 18 साल बाद झांसी में आवास विकास का खुद का कार्यालय बनेगा। सखी के हनुमान मंदिर के पास योजना संख्या तीन में तीन मंजिला कार्यालय बनेगा। एक ही जगह पर लोगों को सारी सुविधाएं भी मिलेंगी।
झांसी में आवास विकास अब तक तीन योजनाएं विकसित कर चुका है। पहले आवास विकास का कार्यालय कानपुर से ही संचालित होता था। मगर 2006 में झांसी में किराये की बिल्डिंग में कार्यालय खुला। अभी शिवाजी नगर में अधीक्षण अभियंता का कार्यालय किराये की बिल्डिंग में ही खुला है। यहीं पर अधिशासी अभियंता भी बैठते हैं। कोई भी भूखंड, आवास आवंटन होने के बाद आवंटी को कब्जा लेने के लिए यहीं आना पड़ता है। जबकि, संपत्ति प्रबंधक का कार्यालय अलग बना है। आवंटन से लेकर पैसा जमा करने के लिए संपत्ति प्रबंधक कार्यालय जाना पड़ता है। अब आवास विकास का कार्यालय योजना संख्या तीन में बन रहा है, जो कि तीन मंजिला होगा।
ग्रीन बिल्डिंग बनेगी, सौर ऊर्जा का होगा इस्तेमाल
आवास विकास का कार्यालय ग्रीन बिल्डिंग के तौर पर बनाया जाएगा। सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए बिल्डिंग में सोलर सिस्टम लगाया जाएगा। इसके पीछे की मंशा बिजली का कम से कम उपयोग करना है।
वर्जन..
फोटो..
योजना संख्या तीन में आवास विकास का कार्यालय बनाने के लिए डिजाइन लगभग तैयार हो चुकी है। कार्यालय बनाने में तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक ही जगह पर लोगों को सारी सुविधाएं मिल जाएंगी। - इं. समर उपाध्याय, अधीक्षण अभियंता, आवास विकास।