फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बंगलुरू में शराब पीकर दौड़ाई बाइक, दिल्ली में सिग्नल किया पार... ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित

Mon, 11 Mar 2024 03:05 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। झांसी वाले बंगलुरु, दिल्ली और मुंबई समेत देश के बड़े शहरों में खूब यातायात नियम तोड़ रहे हैं। कोई शराब पीकर बाइक दौड़ा रहा है, तो कोई तेज रफ्तार या जल्दबाजी में सिग्नल पार कर रहा है। ऐसे वाहन चालकों पर परिवहन विभाग ने शिकंजा कसा है। विभाग ने छह माह के भीतर तीन बार से अधिक यातायात नियमों को तोड़ने वाले 201 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।
यातायात नियमों का पालन करने के लिए परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन वाहन चालक नियमों का पालन ही नहीं कर रहे हैं। परिवहन विभाग को ई-चालान पोर्टल से रिपोर्ट मिली कि छह महीने में झांसी के 201 वाहन चालकों ने तीन बार से ज्यादा यातायात नियम तोड़े। इसमें करीब 20 वाहन चालक ऐसे थे जिन्होंने देश के अन्य शहरों में यातायात नियमों को तोड़ा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग ने इन वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि लगातार यातायात नियमों की अनदेखी करने पर कार्रवाई की गई है।
-
केस..1
तीन बार शराब पीकर बाइक दौड़ाते पकड़ा
झांसी का एक युवक बंगलुरु में लगातार तीन बार शराब पीकर बाइक चलाते हुए पकड़ा गया। इस पर कर्नाटक पुलिस ने उसका चालान करते हुए झांसी परिवहन विभाग से लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की है।

केस...2
लाल बत्ती देखने के बाद भी नहीं रोकी कार
झांसी के एक कार चालक ने दिल्ली के कई चौराहों पर रेड सिग्नल होेने के बाद भी वाहन निकालने का प्रयास किया। जिस पर उसके लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा गया था।
विज्ञापन

केस..3
मुंबई में किया एक्सीडेंट
झांसी के चार पहिया वाहन चालक ने मुंबई में कई बार एक्सीडेंट किया। जिस पर महाराष्ट्र के परिवहन विभाग ने झांसी परिवहन कार्यालय को सूचित करते हुए लाइसेंस निलंबन करने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें