फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नए झांसी में 128 एकड़ में 1480 भूखंडों पर बनेंगे मकान, स्कूल और कॉम्प्लेक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शुक्रवार को नए झांसी का नक्शा मंजूर कर दिया गया। अब पहले चरण में 128 एकड़ में 1480 भूखंडों पर मकान, स्कूल से लेकर व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स तक बनेंगे। लोग करीब 1000 रुपये प्रति वर्ग फीट की दर से आवासीय भूखंड खरीद सकेंगे। जून में पंजीकरण शुरू होगा।

मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण योजना के तहत करारी और रुंदकरारी में जेडीए एक हजार एकड़ में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित कर रहा है। इसे अलग-अलग चरणों में विकसित किया जाएगा। जेडीए की बोर्ड बैठक में नए शहर के लिए पहले चरण के मानचित्र का अनुमोदन किया गया। यहां पर ग्रुप हाउसिंग, व्यावसायिक, सार्वजनिक सुविधाओं के भूखंडों का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा चौड़ी सड़कें, भूमिगत विद्युत लाइन, जलापूर्ति, पार्क, सीवर, पार्किंग, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, विद्युत सब स्टेशन, पुलिस चौकी आदि भी होगी।
विज्ञापन




वहीं, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग 5381 वर्ग फीट तक के भूखंडों में स्वीकृत किए जाएंगे। औद्योगिक भवनों के सेटबैक में छूट भी दी गई है। इससे जनमानस के लिए उद्योग लगाना आसान होगा। बेसमेंट में शौचालय बनाए जाने के शासनादेश को अनुमोदित किया गया। ऐसे में आमजन बेसमेंट में शौचालय का निर्माण कर सकेंगे। बैठक में मानचित्र स्वीकृत कराने के लिए विभिन्न मदों में फीस में अनुज्ञा शुल्क, निरीक्षण, विकास, लेबर सेस, जल शुल्कों की दरें पुनरीक्षित की गईं।

ट्रांसपोर्ट नगर योजना के फेज-1 में निर्मित 50 दुकानों को ई-लॉटरी के जरिये आवंटित करने की स्वीकृति दी गई। इससे व्यवसायियों को ट्रैफिक की समस्याओं से निजात मिलेगी। दुकानों का पंजीकरण जून में शुरू हो सकता है।



इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जेडीए की पूंजीगत आय 171 करोड़ और राजस्व आय 572.25 करोड़ समेत कुल 743.25 करोड़ आय का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष पूंजीगत व्यय 653.50 करोड़ और राजस्व व्यय 32.05 करोड़ होने की संभावना है। इसे सर्वसम्मति से स्वीकृत किया गया। जबकि, वित्तीय वर्ष 2024-25 में पूंजीगत और राजस्व आय का लक्ष्य 305.15 करोड़ रखा गया है। इसके सापेक्ष 266.79 करोड़ आय और 264.53 करोड़ व्यय हुआ। बैठक में आयुक्त बिमल कुमार दुबे, डीएम मृदुल चौधरी, जेडीए उपाध्यक्ष आलोक यादव, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश, जेडीए सचिव उपमा पांडेय, नगर नियोजक जितेंद्र सहरवार, जेडीए सदस्य सुधीर सिंह, सुबोध गुबरेले, संजीव शृंगीऋषि आदि मौजूद रहे।

हर वर्ग के लोगों का पूरा होगा आवास का सपना, सबसे छोटा भूखंड 538 वर्ग फीट का

नए झांसी में हर वर्ग के लोगों का आवास बनाने का सपना पूरा होगा। सबसे छोटा भूखंड 538 वर्ग फीट का होगा, जो दुर्बल आय वर्ग के लिए होगा। वहीं, अल्प आय वर्ग के लिए 775 वर्ग फीट, मध्यम आय वर्ग के लिए 1345 वर्ग फीट, उच्च मध्यम आय वर्ग के लिए 2152 वर्ग फीट और उच्च आय वर्ग के लिए 3100 वर्ग फीट का भूखंड होगा।
विज्ञापन




झांसी को 15 जोन में किया जाएगा विकसित



बैठक में जोनल डेवलपमेंट प्लान तैयार करने के प्रस्ताव के लिए अनुरोध यानी आरएफपी आमंत्रित करने की मंजूरी दी गई। अब झांसी विकास क्षेत्र को 15 जोन में विकसित किया जाएगा। हर जोन में जरूरत के अनुसार पार्क, खुले स्थल, परिवहन और संचार प्रणाली, अस्पताल, स्कूल, सामुदायिक केंद्र आदि सुविधाएं होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें