फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते होंगे मकान और जमीन

Thu, 13 Apr 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
real estate - फोटो : demo
विज्ञापन
रियल एस्टेट कारोबार में जान फूंकने के लिए सर्किट रेट में कमी की तैयारी है। सर्किल रेट में संशोधन कर नई सूची जारी कर दी गई है। इस पर 20 अप्रैल तक आपत्तियां और सुझाव मांगे गए हैं। इसके बाद नई रेल लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन

पिछले दो साल से रियल एस्टेट कारोबार धरातल पर है। जमीन - मकान की खरीद फरोख्त काम एक थमी सी हुई है। इससे सरकार को स्टांप ड्यूटी के रूप में मिलने वाले राजस्व का भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसमें जान फूंकने के लिए सर्किट रेट को कम करने का मसौदा तैयार किया गया है, जिससे जमीन - मकान की कीमतों में भी कमी आएगी। खासतौर पर उन नवविकसित क्षेत्रों के सर्किल रेट कम किए जा रहे हैं, जहां पहले रियल एस्टेट कारोबार में बूम था। नए सर्किल रेट की सूची जारी कर दी गई है। नए रेट पर कोई भी व्यक्ति आपत्ति और सुझाव उप निबंधक, सहायक महानिरीक्षक निबंधन और जिला निबंधक कार्यालय में 20 अप्रैल तक दर्ज करा सकता है। इनका निस्तारण कर नई रेट लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें