फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर में लगेंगे बिजली घर

Fri, 14 Aug 2015 12:32 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए पावर कारपोरेशन व नेडा ने घर-घर में बिजली घर खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। सोलर पावर प्लांट के माध्यम से बिजली पैदा करने के बाद उसे ग्रिड में भेजा जाएगा। उपभोक्ता चाहे तो उसे आस पड़ोस के लोगों को भी बेच सकेगा। इस दिशा में काम शुरू हो गया है। प्रदेश के तीन शहरों में पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में योजना के क्रियान्वयन की तैयारी है।
विज्ञापन

बिजली की लगातार बढ़ती मांग के सापेक्ष उत्पादन कम है। इससे लोग विद्युत कटौती झेलने को मजबूर हैं। इस समस्या से निपटने के लिए नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (नेडा) व यूपी पावर कारपोरेशन घर-घर में सोलर पावर प्लांट स्थापित  करेगा। सोलर पावर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली ग्रिड में भेजी जाएगी। संबंधित उपभोक्ता आसपास के घरों को भी बिजली बेच सकेंगे।
खास बात यह है कि सोलर पावर प्लांट की स्थापना के लिए उपभोक्ता को ज्यादा औपचारिकताएं भी नहीं करनी होंगी। इसके लिए उपभोक्ता को केवल पावर कारपोरेशन के स्थानीय अधिशासी अभियंता को आवेदन देना होगा। तदुपरांत, नेडा द्वारा सोलर पावर प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा। पावर कारपोरेशन अलग से एक लाइन उपभोक्ता को उपलब्ध करा देगा, जिसके माध्यम से सोलर पावर प्लांट से पैदा होने वाली बिजली ग्रिड में भेजी जा सकेगी। फिलहाल, यह योजना प्रदेश के तीन शहर कानपुर, गाजियाबाद व लखनऊ में क्रियान्वित करने की तैयारी है। लेकिन, शासन की मंशानुरूप अगले चरण में यह योजना झांसी में लागू होगी।
विज्ञापन

मालूम हो कि पूर्व में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बुंदेलखंड को सोलर एनर्जी का हब बनाने की घोषणा की जा चुकी है, जिसके चलते उक्त तीन जनपदों में पायलट प्रोजेक्ट सफल होने के बाद इसे झांसी में लागू किया जाएगा।

अनुमोदित दर पर मिलेगा प्लांट
झांसी। नेडा द्वारा संबंधित उपभोक्ता को सोलर पावर प्लांट अनुमोदित दर पर उपलब्ध कराया जाएगा। 500 वाट की क्षमता के पावर प्लांट पर 73,868 रुपये, 1000 वाट पर 1,64,75 रुपये, 1500 वाट पर 2,32,386 रुपये, 2000 वाट पर 2,92,273 रुपये, 2500 वाट पर 3,75,821 रुपये तथा 3000 मेगा वाट के प्लांट पर 4,99,500 रुपये का खर्च आएगा।

बिजली की  मांग को पूरा करने के लिए आने वाले दिनों में घरों में स्थापित होने वाले सोलर पावर प्लांट महती भूमिका अदा करेंगे। फिलहाल, यह योजना प्रदेश के तीन जनपदों में लागू की जा रही है। लेकिन, आने वाले दिनों में यह झांसी में भी लागू होगी।
विज्ञापन

- शिव दर्शन वर्मा, परियोजना अधिकारी - नेडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें