फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: जलकर माफी के वादे से जलसंस्थान की फूल रही सांस

Wed, 21 Jun 2023 12:34 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- जलसंस्थान को करनी है 54 करोड़ की वसूली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। महानगर में जलसंस्थान द्वारा पेयजल सप्लाई कराई जाती है। इसके एवज में विभाग द्वारा जलकर व जलमूल्य लिया जाता है, लेकिन महापौर बिहारीलाल आर्य के वादे से जलसंस्थान की सांस फूलती नजर आ रही है। चुनाव में महापौर ने हाउस टैक्स हाफ, जलकर माफ का वादा किया था, इससे महानगर की जनता को बिल कम होने की आस लगी थी। ऐसे में उपभोक्ताओं ने अपना बिल जमा नहीं किया है। इससे विभाग का राजस्व कम हो गया है।

दरअसल, नगर निगम की एआरबी के हिसाब से हाउस टैक्स दस प्रतिशत व जलकर साढ़े बारह प्रतिशत लिया जाता है। ऐसे में अगर हाउस टैक्स आधा हो जाएगा तो जाहिर सी बात है कि जलकर भी कम हो जाएगा। विभाग ने वर्तमान में 35 हजार उपभोक्ताओं को जलकर के बिल भेजे हैं, जो 40 करोड़ से अधिक के हैं। इनकी वसूली विभाग के लिए टेढ़ी खीर नजर आ रही है। जब भी उपभोक्ताओं को नोटिस भेजा जाता है तो वह हाउस टैक्स कम होने के बाद बिल जमा करने का आश्वासन देते हैं। आलम यह है कि विभाग को सालभर में 54 करोड़ रुपये राजस्व की वसूली करनी है लेकिन अभी तीन माह में महज 40 लाख रुपये की वसूली ही हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता आरएस बादलीवाल के मुताबिक जलकर वसूली का लक्ष्य 54 करोड़ रुपये रखा गया है। इसके लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अगर उपभोक्ता बिल जमा नहीं करेंगे तो नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें