फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर में 12 फीसदी का ब्याज बढ़ा रहा दिक्कत

विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : ??? ????
विज्ञापन
झांसी। नगर निगम में गृहकर जमा करने वालों के लिए 12 फीसद का ब्याज परेशानी का सबब बन रहा है। छह दिन की देरी के चलते हो रही ब्याज की वसूली की प्रक्रिया के चलते करदाता ब्याज को माफ करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि छह दिन की देरी के चलते कर नहीं जमा करने वालों से ब्याज की वसूली न की जाए।
विज्ञापन

दरअसल, नगर निगम में स्वकर प्रणाली लागू की गई है। इससे नगर निगम को हर साल करीब 16 करोड़ रुपये की आय होती है। नगर निगम का कैश काउंटर लॉकडाउन के चलते 25 मार्च से बंद कर दिया गया था। इस दौरान तमाम करदाता गृहकर जमा करने से वंचित रह गए। अब अनलॉक 1 के बाद एक जून से गृहकर जमा करने की प्रक्रिया शुरू हुई। इसमें निगम के कैश काउंटर पर करीब 30 लोग रोज कर जमा करने पहुंच रहे हैं। बताया जाता है कि कर जमा करने के दौरान लोगों से 12 फीसद के हिसाब से ब्याज लिया जा रहा है। इसके चलते लोगों की दिक्कत बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि लॉकडाउन के चलते पहले ही आर्थिक स्थिति तंग है। ऐसे में ब्याज की वसूली से दिक्कत बढ़ रही है। निगम को छह दिन की देरी के चलते ब्याज नहीं लेनी चाहिए। मांग करने वालों में उमेश कुमार, राजेश सिंह, अनोखे लाल, विश्वजीत, असलम समेत तमाम लोग शामिल हैं। अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह ने बताया कि ब्याज की वसूली शासन के निर्देशों के आधार पर होती है। ब्याज कोई विलंब दंड के तौर पर नहीं ली जा रही है। 25 मार्च से ही गृहकर बंद हुआ है। लोग बीते वित्तीय वर्ष का कर पहले जमा कर देते तो ब्याज नहीं लगता। निगम की सदन में मामला रखा जाएगा। अगर सदन छूट देने का प्रस्ताव पारित करेगा, तो आगे कार्रवाई की जाएगी।
पूर्वमंत्री ने जताया विरोध
नगर निगम में गृहकर पर ली जा रही ब्याज और ओपन जिम में टिकट लगने के मामले को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने विरोध जताया। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को पत्र लिखकर गृहकर में ली जा रही ब्याज न लेने की मांग की है। साथ ही ओपन जिम के प्रयोग पर शुल्क लेने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को लोगों की सुविधा का ख्याल रखना चाहिए। शुल्क लिया जाना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें