फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: शादी के पांच माह बाद होटलकर्मी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला मंडी स्थित होटल कमल में सोमवार शाम होटलकर्मी सौरभ यादव (24) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। वह सुबह करीब 9:30 बजे ड्यूटी पर आया था। दोपहर में अपने कमरे में चला गया। शाम करीब चार बजे तक बाहर न निकलने पर स्टाफ के लोग उसे बुलाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर उसे तोड़कर कर्मचारी अंदर पहुंचे। यहां उसका शव फंदे से लटका हुआ था। उसके पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी मानसिक स्थिति ठीक न होने की बात लिखी है। पांच माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन

मूल रूप से भोजला का रहने वाला सौरभ यादव होटल कमल में मैनेजर था। यह होटल सपा के जिलाध्यक्ष बृजेंद्र यादव का बताया जा रहा है। सौरभ के पिता मनोज की मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में छोटा था। पांच माह पहले दतिया में धूमधाम से शादी हुई थी। परिजनों ने बताया कि सौरभ दिमागी तौर पर परेशान रहता था। सामान्य तौर पर अकेला ही रहता था। किसी से अधिक बात नहीं करता था। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे का कहना है कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। सुसाइड नोट को जांच के लिए फोरेंसिक टीम को दिया गया है। बीमार रहने की वजह से सुसाइड करने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें