झांसी। सिस्टम फॉर असेसमेंट अवेयरनेस एंड ट्रेनिंग फॉर हॉस्पिटलिटी इंडस्ट्री (साथी) योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र लेने वाले होटलों का प्रचार प्रसार देश - विदेश में पर्यटन मंत्रालय के पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। इससे कोरोना के कारण आर्थिक मंदी से जूझ रहे होटल उद्योग को व्यापार में राहत और प्रगति मिलेगी।
पर्यटन विभाग के उप निदेशक आर के रावत ने बताया कि योजना के अंतर्गत पर्यटन मंत्रालय के पोर्टल पर पंजीकृत आवासीय इकाइयों जिनमें होटल, गेस्ट हाउस, होम स्टे, पेइंग गेस्ट हाउस आदि है। इनको साथी योजना के अंतर्गत कोरोना से बचाव, सुरक्षा, मानकों के अनुपालन करने की प्रतिबद्धता के साथ ही ऑनलाइन प्रमाणपत्र दिया जा रहा है। पोर्टल पर अभी तक प्रदेश के 320 होटलों ने प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त कर लिया है। उनके अनुसार ऐसी आवासीय इकाईयां, जिन्होंने अभी तक साथी सेल्फ सर्टिफिकेशन का प्रमाण पत्र ऑनलाइन प्राप्त नहीं किया है। वह अपने व्यवसाय को गति देने के लिए इसका लाभ ले सकते है। सारी जानकारी उनके मोबाइल नंबर 9839329128 पर एवं पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ. चित्रगुप्त श्रीवास्तव से संपर्क कर ली जा सकती है।