फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल परिसर मे जुआ खेलते दस पकड़े

विज्ञापन
police in jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन
होटल परिसर में जुआ खेलते दस पकड़े
विज्ञापन

झांसी। थाना नवाबाद स्थित एक होटल के परिसर में जुआ खेल रहे दस लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। सभी के पास से हजारों रुपये भी मिले।
नवाबाद प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र को स्टेशन मार्ग स्थित होटल श्रीनाथ इन में व्यापारियोें द्वारा जुआ खेलने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश देकर लॉबी के बाहर जुआ खेल रहे दस लोगों को पकड़ा। इनके नाम कोतवाली के पानी वाली धर्मशाला निवासी कपिल सोनी, कौशल सोनी, बड़ागांव गेट चौकी के डरु भौैंडेला निवासी गिरीश, थापक बाग निवासी प्रमोद शर्मा, घासमंडी निवासी विक्की तिवारी, थापक बाग निवासी संदीप, झारखड़िया मोहल्ला निवासी प्रमोद सोनी, मानिक चौक निवासी विजय कुमार, दीक्षित बाग निवासी भूपेेंद्र व बड़ागांव गेट बाहर निवासी महेंद्र कुमार बताए। मौके से पुलिस को करीब 60 हजार रुपये मिले। पकड़े गए लोगों में कुछ व्यापारी भी बताए गए हैं। सूचना मिलते ही थाने के बाहर व्यापारियों के साथी भी जमा रहे। जुआरियों को छुड़ाने के लिए सिफारिशें भी खूब हुईं। पुलिस ने पकड़े गए सभी जुआरियों के जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें