फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: हॉस्टल वार्डन पर मारपीट का आरोप लगा बीयू में छात्रों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हॉस्टल वार्डन पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन किया। छात्र वार्डन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों को आश्वासन देकर शांत कराया।
बीयू में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि समता पुरुष छात्रावास में चार मई को सुबह वार्डन ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ मारपीट की और धमकाया। दबाव बनाकर माफीनामा भी लिखवाया गया।
विज्ञापन

छात्रावास के छात्रों ने घटना की शिकायत कुलपति से की तो कुलानुशासक ने आश्वासन दिया कि इस तरह की घटना आगे नहीं होगी। छात्रों ने बताया कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद शनिवार को वार्डन आए और द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

छात्र के गले में पड़ी चेन को खींचा, इससे चैन टूट गई और गले में चोट आई। इसके बाद छात्र बीयू में प्रदर्शन करने लगे। कुलानुशासक मंडल के सदस्य मौके पर पहुंचे और छात्रों की बात सुनी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. आरके सैनी ने बताया कि 15 दिन तक वार्डन के हॉस्टल में जाने पर रोक लगा दी गई है। वार्डन से पूछताछ के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें