फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: समर्थ पोर्टल पर हॉस्टल आवंटन के फार्म अब तक अपलोड नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। समर्थ पोर्टल के सॉफ्टवेयर में तकनीकी खामी की वजह प्रवेश कन्फर्म नहीं हो रहे हैं। दाखिले की फीस जमा होने में दिक्कत आ रही है। हैरानी की बात है अभी तक हॉस्टल की बुकिंग के फार्म तक नहीं खुले है। इससे छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। बीयू प्रशासन भी कोई संतोषजनक जवाब देने की स्थिति में नहीं है।
विज्ञापन

बीयू कैंपस और संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल के माध्यम से चल रही है। पोर्टल में तकनीकी खामी की वजह से शुरू से ही प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं को दिक्कत झेलनी पड़ रही है। किसी का प्रवेश कन्फर्म नहीं हो रहा तो किसी की फीस जमा नहीं हो रही है। वहीं, दूरस्थ क्षेत्र के रहने वाले छात्र-छात्राओं ने दाखिला तो ले लिया है मगर वह हॉस्टल आवंटन के लिए फार्म तक नहीं भर पा रहे हैं, जिसकी वजह अभी तक पोर्टल पर फार्म अपलोड नहीं होना है। इस कारण दूरस्थ क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को निजी हॉस्टल के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कुलसचिव राजबहादुर ने बताया पोर्टल पर आ रही दिक्कत को दूर करने के लिए समर्थ की टीम को पत्र भेज दिया गया है। उम्मीद है कि तीन-चार दिन में सिस्टम अपग्रेड होने के बाद समस्या का निदान होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें