फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

91 साल के कृपाराम बोले, अब का कर ले कोरोना, अब तो लगवा लओ टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मंद चाल से बहू का सहारा लेकर जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे 91 साल के कृपाराम का उत्साह और जज्बा जिस किसी ने भी देखा दंग रह गया। उन्हें जैसे ही कोरोना की वैक्सीन लगी तो वह बोले अब का कर ले कोरोना, अब तो लगवा लओ टीका। जाते समय वहां मौजूद सभी लोगों से भी वह कहने लगे तुमई लगवा लेओ टीका। उनके साथ ही अन्य बुजुर्गों में भी टीकाकरण को लेकर बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। सोमवार को 78 फीसदी लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

सरकार ने एक मार्च से निजी अस्पतालों में भी वैक्सीन लगवाने की शुुरुआत करने का आदेश दिया था। इसके तहत सोमवार को मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल के अलावा चिरंजीव अस्पताल में भी कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो गई। तीनों ही अस्पतालों में एक-एक सत्र में 100-100 लाभार्थियों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया था। 60 साल या इससे अधिक उम्र वृद्ध और डायबिटीज, हाईपरटेंशन, ह्रदय रोग, श्वांस संबंधी रोग आदि गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 साल के मरीजों का टीकाकरण के दौरान ऑनस्पॉट पंजीकरण किया गया।
सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन बिल्कुल निशुल्क लगाई जाएगी, जबकि निजी हॉस्पिटल में 250 रुपये शुल्क लगेगा। मेडिकल कॉलेज में लक्ष्य से अधिक 120 लोगों ने वैक्सीन लगवाई, जबकि जिला अस्पताल में 95 लोगों को वैक्सीन लगी। हालांकि, निजी अस्पताल में पैसे लगने के कारण लोग कम पहुंचे। यहां पर महज 20 लोगों ने ही टीका लगवाया। कुल मिलाकर 300 में 235 यानी 78.33 प्रतिशत ने वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन

अब चार, पांच मार्च को लगेगी वैक्सीन, महिला दिवस पर विशेष सत्र
कोरोना की वैक्सीन अब चार और पांच मार्च को लगाई जाएगी। इन दिनों में भी 45 से 60 साल तक के गंभीर बीमारियों से ग्रसित और 60 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों को वैक्सीन लगेगी। इसके अलावा हेल्थ केयर, फ्रंट लाइन वर्कर्स को वैक्सीन की दूसरी डोज भी लगाई जाएगी। वहीं, आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कोरोना टीकाकरण का विशेष सत्र होगा। इस दौरान सिर्फ महिलाओं को ही वैक्सीन लगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें