फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों की लापरवाही से मिला ‘जीरो’बजट

Thu, 07 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। जिला पुरुष और महिला अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से रोगी कल्याण समिति (आरकेएस) के तहत मिलने वाले बजट में शून्य रुपये भेजे गए हैं। व्यय का विवरण समय से नहीं भेजने के चलते ऐसा हुआ है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल को रोगी कल्याण समिति के बजट के लिए 15.64 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसका 60 फीसदी यानी 9.38 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति मिली थी। वहीं, जिला महिला अस्पताल को 7.43 लाख की धनराशि स्वीकृत हुई, जिसका साठ फीसदी यानी 4.45 लाख रुपये खर्च की अनुमति मिली।

मगर दोनों अस्पतालों द्वारा व्यय विवरण समय से न भेजने करने के कारण शासन स्तर से शून्य धनराशि प्रेषित की गई है। गौरतलब है कि रोगी कल्याण समिति को आवंटित बजट से रोगी के हितों के लिए राशि व्यय की जाती है।
विज्ञापन


जिसके जरिए सुदृढ़ जल आपूर्ति, ससमय विद्युत आपूर्ति, अस्पताल परिसर का सौंदर्यीकरण, जीवन रक्षक औषधियां, पर्यावरण स्वच्छता हेतु व्यय, आकस्मिकता की स्थिति में रोगियों का संदर्भन, स्वास्थ्य संबंधी संदेशों की रंगाई-पुताई, रोगी व तीमारदारों हेतु प्रतीक्षा कक्ष एवं शिकायत निवारण प्रकोष्ठ की स्थापना आदि की व्यवस्था कराई जाती है।

‘दोनों अस्पतालों से मदवार व्यय विवरण प्राप्त कर शासन को प्रेषित कर दिया गया है। जल्द ही धनराशि प्राप्त हो जाएगी, फिर इसे आवंटित कर दिया जाएगा।’ - डॉ. विनोद कुमार यादव, सीएमओ
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें