फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में सिंकाई मशीन लगने की फिर जगी उम्मीद, सांसद अनुराग शर्मा को भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। मेडिकल कॉलेज में फिर से कैंसर रोगियों के लिए सिंकाई करने वाली मशीन लगने की उम्मीद जगी है। कॉलेज प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मशीन लगाने के लिए पूरा प्रस्ताव झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा को भेज दिया है।
विज्ञापन




कैंसर रोग विभाग में रोगियों की सिंकाई (रेडियोथैरेपी) करने के लिए कोबाल्ट मशीन लगी थी। कुछ समय बाद एक उपकरण खराब हो गया। कॉलेज प्रशासन ने उपकरण बदलने के आदेश दिए मगर मशीन ही गायब हो गई। तब से मेडिकल कॉलेज आने वाले कैंसर रोगियों की सिंकाई बंद हो गई है। इसके लिए कैंसर रोगियों को ग्वालियर, भोपाल, लखनऊ जाना पड़ रहा है। कॉलेज के अनुसार, हर माह 45-50 नए कैंसर रोगी सिंकाई के लिए बाहर जाते हैं। कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. मयंक सिंह ने बताया कि सांसद अनुराग शर्मा ने सिंकाई मशीन लगवाने का भरोसा दिया है। उन्हें प्रस्ताव भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें