फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रेलकर्मियों को दिए गए उम्मीद कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। मंडल रेल कार्यालय में शुक्रवार को एनसीआरईएस पदाधिकारियों की रेल अधिकारियों के साथ 25वीं स्थायी वार्ता हुई। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों के लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की बात कही। वहीं, रेल अफसरों ने इस वर्ष कर्मचारियों के हितों में उठाए गए कदम के बारे में बताया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने बैठक में बताया कि मंडल में कुल 17120 कर्मचारियों को उम्मीद कार्ड जारी किए गए। इसकी मदद से वह चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर रहे हैं। पिछले वर्ष की तुलना में राजस्व करीब 8.21 प्रतिशत अधिक मिला। धौलपुर खंड में 96 किमी तीसरी लाइन समेमत 61 किमी गेज बदलने का काम पूरा हुआ। इस दौरान रेल मंडल में 15 लेवल क्रासिंग बंद हुई जबकि 12 गेट इंटर लॉक किए गए। कर्मचारियों के लिए अनुकंपा के आधार पर 92 मामले निपटाए गए। कुल 2064 कर्मचारियों को पदोन्नति दी गई। 306 कर्मचारियों का एनपीएस से ओपीएस प्रकरण में धनराशि प्राप्त करके उसे भविष्य निधि में जमा कराया गया। संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी ने किया। बैठक में एडीआरएम विवेक मिश्रा, एडीआरएम आरडी मौर्या, एनसीआरईएस के मंडल अधिकारी रामकुमार सिंह, सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष मनोज जाट, कोषाध्यक्ष टीपी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें