फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप मामला: महिला के रेस्ट हाउस में ठहरने की होगी डिजिटल जांच, रेलवे अधिकारी की यूजर आईडी से हुई थी बुकिंग

Sun, 13 Sep 2026 11:06 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आरपीएफ अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार महिला यूट्यूबर के प्रयागराज जंक्शन स्थित ऑफिसर रेस्ट हाउस में ठहरने के मामले की जांच अब रेलवे के डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
मरीना लाजरस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) झांसी मंडल के आरपीएफ अधिकारी को हनीट्रैप में फंसाने के आरोप में गिरफ्तार महिला यूट्यूबर के प्रयागराज जंक्शन स्थित ऑफिसर रेस्ट हाउस में ठहरने के मामले की जांच अब रेलवे के डिजिटल रिकॉर्ड के आधार पर की जाएगी। रेलवे प्रशासन करीब एक माह के रेस्ट हाउस बुकिंग के दस्तावेज खंगालने में जुटा है।
विज्ञापन


जांच में दौरान पता चला था कि रेस्ट हाउस में युवती रुकी थी उसकी बुकिंग रेलवे के ही एक अधिकारी की यूजर आईडी से कराई गई थी। इस खुलासे के बाद एनसीआर के के उच्च अधिकारियों ने रेस्ट हाउस की बुकिंग और आवाजाही के रिकॉर्ड की पड़ताल शुरू कर दी है। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि उच्च स्तर पर निष्पक्ष जांच की जा रही है।

दरअसल, बुधवार रात झांसी पुलिस रेस्ट हाउस से युवती को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। झांसी में एक आरपीएफ अधिकारी की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें